BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
16-Feb-2022 12:28 PM
By Prashant
DARBHANGA : खबर बिहार के दरभंगा से आ रही है जहां भू-माफिया द्वारा जिंदा जलाकर 3 लोगों की जान लेने के विरोध में जाप, भाकपा माले का दरभंगा बंद का एलान किया है. इस दौरान NH 57, आयकर चौक, कोतवाली चौक, और लहेरियासराय टॉवर चौक पर बांस बल्ला के साथ सड़क जाम कर रहे हैं.
बता दें 10 फरवरी की देर शाम नगर थानाक्षेत्र के जीएम रोड में एक ही परिवार के 3 लोगों पर भूमाफियाओं द्वारा बरसाये गए कहर ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था. वही बीते दिन उक्त कांड में बुरी तरह झुलसी महिला पिंकी झा की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी.
घटना नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड की है. भू-माफिया ने बुधवार को एक घर को जबरन बुलडोजर से ढाहने की कोशिश की थी. परिवार के लोगों के विरोध करने के बाद वे भाग गए थे. उसके बाद गुरुवार की देर शाम फिर से वापस आए और घर में घुस कर आग लगा दी.
इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसमें कुछ लोग एक घर में आग लगाते दिख रहे हैं. आग की लपटें तेज होती दिख रही है. जबकि एक वीडियो में कुछ झुलसे हुए लोग अस्पताल जाते भी दिख रहे हैं.