BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’
05-Mar-2022 02:46 PM
MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना करजा थाना क्षेत्र के गनौरा इंडा के पास की है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की देर रात कहीं जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया।
इधर, घटना के बाद मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान करजा थाना क्षेत्र के कांध करजा निवासी रामबाबू राय के 20 वर्षीय पुत्र बिपिन कुमार, लखिन्द्र राय के पुत्र शिवजी कुमार और सरैंया थाना क्षेत्र के बासुदेवा निवासी नागेंद्र राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है।
जानकारी के मुताबिक तीनों युवक शुक्रवार की रात भोज खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गनौरा इंडा के पास गांव में जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदा टक्कर मार दी। हादसे से बाद अज्ञात वाहन का चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। हालांकि तबतक तीनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।
ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची करजा थाने की पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस उक्त अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।