Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी
06-Mar-2022 03:34 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में सकरा के आरजेडी विधायक लालबाबू राय की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हालांकि इस हादसे में गाड़ी पर सवार विधायक और अन्य लोगों की जान बाल-बाल बच गई। विधायक लालबाबू राय समेत स्कॉर्पियो सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। जानकारी के मुताबिक राजद विधायक लालबाबू राय स्कॉर्पियो पर सवार होकर समर्थकों के साथ अपनेे गृह क्षेत्र सकरा से पटना जा रहे थे।
इसी दौरान हाजीपुर में सामने से तेज गति से आ रही एक डंपर ने उनकी स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों को स्थानीय अस्पताल में भेजा। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता अस्पताल पहुंचे और विधायक लालबाबू राय का हालचाल लिया।
विधायक लालबाबू राय ने बताया कि घर से पटना जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर में उनकी गाड़ी के सामने एक गाड़ी अचानक आ गई, जिससे यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे के कारण उनके सीने में चोट लग गई है और काफी दर्द हो रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के महुआ मोड़ के पास सकरा विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं, हाजीपुर में उनका प्राथमिक इलाज कराया गया है।