घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
16-Mar-2022 06:28 PM
CHAPRA : बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना छपरा-पटना मुख्यमार्ग NH 19 पर नयागांव थाना क्षेत्र के सिताबगंज गांव के पास की है। यहां तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने एक मां-बेटे समेत तीन लोगों को रौंद डाला। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल लड़के की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं मृतक किशोर की मां का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान परमानंदपुर गांव निवासी 70 वर्षीय अनिरुद्ध सिंह और चतुरपुर निवासी त्रिभुवन राम के 10 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला त्रिभुवन राम की पत्नी कलावती देवी है।
जानकारी के मुताबिक कोईलवर से बालू लोड करने के बाद ट्रैक्टर चालक तेज गति से हाजीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के पास यह हादसा हो गया। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
घटना से गुस्साए लोगों ने लगभग पांच घंटों तक एनएच को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए और परिचालन को सामान्य कराया गया।