Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
16-Mar-2023 06:45 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने के नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन भीषण सड़क हादसो में असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित नानोसती चौक के पास की है। जहां बारातियों से भरी बोलेरो में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, जगदीशपुर मझौलिया मुख्य मार्ग स्थित नानोसती चौक के पास बारातियों से भरी बोलेरो में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी, जिसमें बोलेरो पर सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में बेतिया GMCH में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, छौरहिया गांव निवासी नंदलाल यादव के पुत्र विशाल यादव की शादी थी। बारात गमरिया गांव गई थी। सुबह बारात वापस लौटने के क्रम में नानोसती चौक के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी।
घायलों की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र निवासी मिंटू यादव, आला यादव चंद्रिका यादव और मनोज यादव के रूप में हुई है। वहीं गणेश यादव और उनके 7 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो और ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।