ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल राज्यसभा चुनाव 2026: ओवैसी ने बढ़ा दी तेजस्वी की टेंशन, RJD की बैठक से बनाई दूरी; NDA को करेंगे वोट?

बिहार: भरी पंचायत में महिला पंच की बेरहमी से पिटाई, आपसी विवाद में आरोपी ने पीट-पीटकर किया अधमरा

26-May-2023 02:14 PM

By First Bihar

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां आपसी विवाद को सुलझाने पहुंची एक महिला पंच की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पानी गिराने को लेकर विवाद हुआ था, महिला पंच ने आरोपी पक्ष के लोगों को पानी गिराने से मना किया तो बात बिगड़ गई और आरोपी पक्ष के युवक ने महिला पंच को भरी पंचायत के सामने बाल पकड़ कर उसे बेरहमी से पीटा। घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर कान्ही टोला की है।


दरअसल, कवलपुर कान्ही टोला निवासी कवलपुर कान्ही टोला निवासी महिला पंच तेतरी देवी और उसके पड़ोस में रहने वाले लवकुश कुमार के बीच दरवाजे पर पानी गिराने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को पंचायत बुलाई गई। महिला पंच तेतरी देनी ने लवकुश कुमार को दरवाजे पर पानी गिराने से मना किया। जिसके बाद लवकुश आपे से बाहर हो गया और सरपंच के सामने ही महिला पंच तेतरी देवी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।


पिटाई से घालय हुई महिला पंच बेहोश होकर जमीन पर गिर गई, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। मारपीट का एक वीडियो सोशल भी सामने आया है जिसमें आरोपी युवक महिला पंच के बाल पकड़ कर उसकी पिटाई कर रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।