Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
22-Mar-2022 05:27 PM
GAYA : अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहनेवाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। रविवार को गया में उनकी भांजी के परिवार पर हुए हमले को लेकर मांझी काफी गुस्से में दिखे। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने इस घटना को जघन्य अपराध मानते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि भांजी का परिवार कमजोर है, यदि हमारे साथ यह घटना हुई होती तो गोली चार्ज कर देते। दो-चार को मारकर गिरा देते, इसके बाद जो होता देख लिया जाता।
जीतनराम मांझी ने पूरे मामले में पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस लापरवाह बनी हुई है। डोभी थाने में 20 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किए जाने के बावजूद अबतक महज एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मांझी ने कहा कि जिस गांव में उनकी भांजी रहती है, वहां कोयरी जाति के लोगों की संख्या अधिक है। बड़ी संख्या में लोग हमारी भांजी के पक्ष में हैं, लेकिन कुछ दबंगों को यह बात हजम नहीं होती है। दबंग अक्सर हमारे परिवार को मारने और जमीन कब्जा करने की धमकी देते हैं।
मांझी ने कहा कि वे अपनी भांजी के गांव जा रहे हैं और वहां पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना करेंगे। जीतनराम मांझी ने गया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद गांव में दो-तीन हफ्ते तक पुलिस को कैंप करना चाहिए लेकिन पुलिस का कहीं पता नहीं है।
गौरतलब है कि बीते रविवार की देर रात बाराचट्टी के मोहकमपुर गांव में पंचायत सदस्य केशरी देवी और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया थी। इस दौरान अपराधियों द्वारा परिवार के सदस्यों को बंदूक के बट से पीटा गया और तलवार से मारा गया। जिसमें पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की भांजी केशरी देवी और उनके बेटे-बहू समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश को कारण बताया जा रहा है।