Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
28-Dec-2023 05:17 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को मौत के घाट उतारने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने भांजे की छठी समारोह में शामिल होने के लिए बहन के घर पहुंचे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक का शव सड़क किनारे मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना रजौली थाना क्षेत्र के चौथा गांव की है।
मृतक की पहचान गया के रहने वाले दिनेश चौधरी के 26 वर्षीय बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील अपनी बहन के ससुराल बलिया गांव आया था। बुधवार को उसके भांजे का छठी समारोह आयोजित किया गया था। रात में भोज के साथ साथ ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बार बालाओं को डांस करने के लिए बुलाया गया था।
रात में खाना खाने के बाद सुनील ऑर्केस्ट्रा देखने चला गया था। रात में करीब दो बजे डांस प्रोग्राम खत्म होने के बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए थे। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो सुनील को घर से गायब पाया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। इसी दौरान सुनील का शव सड़क किनारे खून से सना पाया गया। सुनील की गर्दन पर रस्सी के निशान मौजूद थे।
आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद सुनील के शव को सड़क के किनारे फेंक दिया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।