Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज
20-Apr-2024 12:02 PM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। नशे की हालत में बेटे ने अपने ही बाप को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना अंतर्गत मुक्तापुर पंचायत के चांधरपुर गांव की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
दरअसल, कल्याणपुर थाना अंतर्गत मुक्तापुर पंचायत के चांधरपुर गांव में एक युवक ने अपने पिता की चाकू से गला रेतकर मार डाला। इस घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस घटना को अंजाम देने की वजह क्या थी, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान 62 वर्षीय रामाशीष महतो के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान युवक ने पिता को घर के पीछे ले जाकर चाकू से गर्दन रेत दी। इससे वृद्ध रामाशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी।
इस घटना में गिरफ्तार युवक मृतक रामाशीष महतो का बड़ा पुत्र मुकेश कुमार बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक कुछ करता नहीं है। वह गांजा- भांग के नशे का भी आदी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में पहुंचे प्रशिक्षु डीएसपी व कल्याणपुर थाना अध्यक्ष नीतीश चंद्रधारिया ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने दावा किया है कि जल्द ही पुलिस इस कांड की सच्चाई का खुलासा कर देगी।