ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / बिहार: स्टेशन पर अचानक बेपटरी हो गई एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी, DRM ने...

बिहार: स्टेशन पर अचानक बेपटरी हो गई एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी, DRM ने दिए जांच के आदेश

18-Mar-2023 07:10 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां शंटिंग के दौरान ट्रेन की बोगी बेपटरी हो गई, हालांकि गनीमत रही की उस वक्त बोगी में कोई यात्री नहीं था। ट्रेन की बोगी के बेपटरी होने के बाद इस मार्ग पर थोड़ी देर के लिए ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।


दरअसल, समस्तीपुर जंक्शन के पक्षिम यार्ड में संटिंग के दौरान ट्रेन की एक बोगी अचानक बेपटरी हो गई। जिसके कारण इस रेलखंड पर परिचालन कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीआरएम आलोक अग्रवाल के साथ रेल अधिकारियों की टीम में मौके पहुंची और हालात का जायजा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एआरटी की टीम ने बेपटरी हुई बोगी को वापस पटरी पर लाया।


पूरे मामले पर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि साइड लाइन संख्या 15 पर शंटिंग हो रहा था। इसी दौरान एक बोगी बेपटरी हो गई। ट्रैक की मरम्मति कर तुरंत उसे पटरी पर लया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद परिचालन थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ है लेकिनर बहुत असर नहीं पड़ा है। इसको लेकर जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।