बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
17-May-2022 02:29 PM
CHAPRA: सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराब बेचने और पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां एक कार से शराब मिलने के बाद लोगों जमकर लूटपाट की। शराब मिलने की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी, उनमें शराब लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी बोतलें लगी वह लेकर भाग निकला। लूटपाट के दौरान दौरान शराब की कई बोतले सड़क पर गिरकर टूट गईं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया और शराब लदी कार को अपने कब्जे में ले लिया।
दरअसल, छपरा के तरैया में मंगलवार को कार की किस्त जमा नहीं करने पर एक रिकवरी एजेंट ने बीच सड़क गाड़ी रोकवा दी। कार को रोकवाने के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। रिकवरी एजेंट ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। पूरी गाड़ी विदेशी शराब की बोतलों से भरी हुई थी। इस बीच मौके पर लोगों क भारी भीड़ जमा हो गई।
पहले तो लोगों को लगा कि कार रोकवाने वाला पुलिसकर्मी है लेकिन बाद में जब पता चला कि वह एक रिकवरी एजेंट है तो लोग शराब पर टूट पड़े और शराब की बोतलें लूटकर भागने लगे। इस दौरान शराब की कई बोतलें सड़क पर गिरकर टूट गईं। रिकवरी एजेंट ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को आता देख शराब लूटने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।