Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
18-Feb-2024 11:46 AM
By RAKESH KUMAR
ARA: बिहार में शादी समारोह हो या कोई अन्य समारोह, हांथ में हथियार लहराना आम बात हो गई है। खासकर बार बालाओं के साथ डांस को लेकर विवाद और गोलीबारी की घटनाएं लगाचार सामने आ रही हैं। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां शादी समारोह में नाच के दौरान गोलीबारी को घटना को अंजाम दिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव की है।
दरअसल, बक्सर से आए बारात में नाच के दौरान नर्तकी से हुए विवाद को लेकर गांव के ही एक युवक द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें दूल्हे के चचेरे भाई को गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऑपरेशन कर युवक के शरीर से बुलेट निकाल दिया गया है। युवक की हालत स्थिर है हालांकि अभी उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जख्मी अधेड़ बक्सर के कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी मतवार उपाध्याय का 48 वर्षीय बेटा संतोष उपाध्याय है। संतोष के चचेरे भाई प्रभाकर उपाध्याय उर्फ मोनू उपाध्याय का बारात छोटकी सिंगही गांव निवासी सुरेश चंद्र पांडेय के घर आई थी। बारात में नाच का प्रोग्राम भी था। बार बाला का डांस चल रहा था, तभी नर्तकी से विवाद के दौरान एक युवक ने कमर से हथियार निकाल कर फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।