ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

बिहार : बंधन बैंक के कर्मचारियों से लूट, 4 अपराधियों ने लूटे 12 लाख रुपये

23-Feb-2024 10:11 AM

By First Bihar

ARARIYA :  बिहार के अररिया में नरपतगंज में 4 अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मचारियों से 12 लाख रुपये लूट लिए। ये वारदात फारबिसगंज-नरपतगंज के एन-एच 57 पर हुई. लूट के दौरान फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। इस दौरान बैंक के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


वहीं, घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंधन बैंक के मुख्य शाखा से नरपतगंज के पलासी शाखा के लिए रुपया लेकर चार चक्का वाहन से जा रहे थे। इसी क्रम में दो बाइक पर चार अपराधियों ने ओवरटेक कर चार चक्का वाहन को रोका और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में अपराधियों के द्वारा फायर करने की भी बात कही जा रही है।


जानकारी के मुताबिक बैंक कर्मचारी नरपतगंज की मुख्य शाखा से रकम लेकर पलासी शाखा के लिए जा रहे थे।इस बीच एनएच-57 पर दो बाइक पर सवार होकर आए 4 अपराधियों ने कर्मचारियों के फोर व्हीलर को ओवरटेक कर लिया।इसके बाद अपराधियों ने हथियार का डर दिखाकर कर्मचारियों से 12 लाख रुपये लूट लिए। बताया जाता है कि लूट के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।


उधर, लूट के बाद भागने की कोशिश कर रहे लुटरों में से एक को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे फारबिसगंज डीएसपी खुशरू सिराज ने कहा कि इस घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले घायलों का इलाज कराया जा रहा है और नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।