हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
28-Jan-2022 09:44 AM
MUZAFFARPUR : RRB-NTPC परीक्षा को लेकर छात्रों के पूरे बिहार में आंदोलन-प्रदर्शन और हंगामे के बाद आज बिहार बंद को लेकर सबसे ज्यादा छात्रों पर ही ग्रहण है. बता दें प्रारंभिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के तहत आज तीसरे चरण की काउंसिल है. पूर्व से निर्धारित काउंसिल कार्यक्रम को लेकर आज अभ्यर्थी छात्रों को काउंसिल सेंटर पर समय पर पहुंचना है.
जिले में तीसरे चरण में 34 पंचायतों में शिक्षक नियोजन के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुक्रवार यानि आज होगी. लेकिन बिहार बंद उनके मंसूबा पर पानी फेर रहा है. छात्र अब इस उहापोह में हैं कैसे बंदी में एक काउंसिल सेंटर में पहुंचे. मुजफ्फरपुर जिला के 9 प्रखंडो में आज प्रारंभिक शिक्षक नियोजन के तहत तीसरे चरण की काउंसिल होगी. जहां दूसरे जिले के अभ्यर्थियों की कौन कहें प्रखंड क्षेत्र के अभ्यर्थियों को पहुंचना असंभव लगता है. अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार आज के काउंसिल को रद्द कर दूसरी तिथि निर्धारित करें जिससे मेघा अंक वाले अभ्यर्थियों के साथ इंसाफ होगा.
डीईओ राज कुमार ने बताया कि काउंसिलिंग सुबह 11.30 से शाम चार बजे तक होगी. इसलिए अभ्यर्थियों को 11 बजे तक स्थल पर पहुंच जाना होगा. काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा ताकि उन्हें पता चल सके कि असली अभ्यर्थी वही हैं. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस कुछ भी चलेगा. डीईओ ने बताया कि शिक्षक अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक सहित अन्य सभी प्रमाणपत्र लेकर आना है. टीईटी, एसटीईओ और अन्य मूल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नियोजन इकाई द्वारा रख लिया जाएगा.