Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Jan-2022 11:00 AM
GAYA : बिहार के गया जिले में खनन निरीक्षक अधिकारी पर बालू माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया. इतना ही नहीं बेरहमी से हुई पिटाई से उनकी ठुड्डी और गाल जख्मी हो गया है. जानकारी के अनुसार खनन निरीक्षक पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पिटाई की गई है.
मामला गुरुवार देर शाम बेलागंज का है जहां बालू माफिया और उसके समर्थकों ने खनन निरीक्षक अधिकारी सत्येंद्र प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी. बालू माफिया ने उनकी स्कॉर्पियो को घेरकर पहले उनके ड्राइवर को कब्जे में लिया, फिर उसकी भी पिटाई कर दी है. इसके बाद खनन अधिकारी का कॉलर खींचकर गाड़ी से बाहर निकाला और पीटा. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में खनन निरीक्षक अधिकारी सत्येंद्र प्रसाद और उनके ड्राइवर मारपीट करने वालों के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की अपील करते रहे है लेकिन माफिया के गुर्गो ने उनकी तनिक भी नहीं सुनी. वहीं उनके साथ के दो जवान देखते रह गए.
बालू माफिया के मारपीट का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है. किसी तरह जान बचाकर भागे खनन निरीक्षक बेलागंज थाना पहुंचे और आपबीती पुलिस के सामने रखी. स्थानीय लोगों का कहना है कि बेला श्रीपुर मार्ग पर दोपहर बाद एक बालू लदा ट्रक बेला की ओर जा रहा था. इस दौरान बेला की ओर से आ रही स्कार्पियो पर सवार तीन वर्दी धारी और दो अन्य लोग ने वाहन को अलावलपुर गांव के समीप रोका और उससे वसूली कर निकल गए.
वहीं इस बात की जानकारी जब बालू के अवैध खनन से जुड़े लोगों को हुई तो वे स्कार्पियो सवार लोगों की खोज में निकल पड़े. इसी दौरान बालू माफिया के गुर्गों की खनन निरीक्षक से दरामपुर के पास मुलाकात हो गई. यहां दोनों पक्षों में पहले झड़प हुई. फिर बालू कारोबारियों ने खनन निरीक्षक के पास से वसूली के 40 हजार नकद बैग से निकाल कर वीडियो बनाने लगे. साथ ही उनकी धुनाई करने में जुट गए.