ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : बालू खनन से बने गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के 2 समेत तीन बच्चों की मौत, जमकर हुआ हंगामा

08-May-2023 10:20 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार के गया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।  यहां बालू निकालने के नदी में बनाए गए 30 फीट के गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीन बच्चों में दो सगे भाई थे।  ये तीनों बच्चे शौच के लिए गए थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान अंकुश, निखिल और ऋतिक के रूप में हुई है। सभी बच्चों की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच है। इस घटना के बाद से कोहराम मचा है। 


दरअसल, बुनियादगंज थाना क्षेत्र के कुकरा बाईपास के समीप फल्गु नदी में बालू निकालने से बने 30 फीट के गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। ये लोग घर से शौच करने नदी किनारे निकले थे जहां अचानक पैर फिसलने की वजह से गड्ढे में गिर गए और डूबने से तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने अलीपुर के निकट सड़क जाम कर खूब हंगामा किया। 


वहीं, इस घटना को लेकर निखिल और ऋतिक कुमार के पिता संतोष यादव ने बताया कि, बालू घाट के समीप बालू निकालने से 30 फीट गड्ढा हो चुका है। हर दिन 100 से अधिक बालू लदा ट्रैक्टर यहां से गुजरता है। यहां से पास में ही बुनियादगंज थाना है, लेकिन खनन के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होती है। ये सब पुलिस की मिलीभगत का नतीजा है। ये मुआवजे और बालू खनन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। 


इधर, इस घटना के बाद मौके पर वजीरगंज डीएसपी कुमार वैभव मौके पर पहुंचे। लोगों ने बालू खनन की शिकायत की जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूरी घटना की जांच कराई जाएगी. इसके बाद लोग शांत हुए। स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद इंद्रदेव विद्रोही ने बताया कि बालू घाट की वजह से अब तक दर्जनों बच्चों की मौत हो चुकी है। बालू खनन के दौरान खनन के सारे नियमों को दरकिनार कर बालू का खनन होता है। बालू खनन के चलते फल्गु नदी में 30 से 40 फीट तक गड्ढा बन चुका है, जिसके कारण यह घटना हुई है।