Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
06-Jan-2023 07:39 PM
GAYA: बिहार में बालू के लिए संग्राम कोई नई बात नहीं है। अवैध बालू के कारोबार को लेकर आए दिन खूनी संघर्ष की वारदातें सामने आती रही हैं। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां बालू उठाव को लेकर दो गांवों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। गनीमत की बात रही कि गोलीबारी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। गोलीबारी की घटना अतरी थाना क्षेत्र के केहर बिगहा और गोंडर बिगहा गांव के लोगों के बीच हुई है।
जानकारी के मुताबिक अतरी थाना क्षेत्र के ढाढर नदी के इस पार केहर बिगहा गांव है तो वहीं दूसरी तरफ गोंडर बिगहा स्थित है। एक गांव यादवों का है तो दूसरा गांव भूमिहारों का है। दोनों गांव के बालू धंधेबाज अवैध रूप से बालू का कारोबार करते हैं। बताया जा रहा है कि गोंडर बिगहा के साइड से नदी का बालू खत्म होने के बाद वहां के लोग केहर बिगहा से बालू का उठाव कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों गांवों के बीच विवाद चल रहा था।
इस बीच शुक्रवार को जब केहर बिगहा के लोगों ने बालू उठाव को रोक दिया तो गोंडर बिगहा के लोग आक्रोशित हो गए और फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद केहर बिगहा के लोगों ने भी जवाब में गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी की जानकारी मिलते ही अतरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख फायरिंग करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।