बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
07-Jan-2022 11:46 AM
MADHUBANI : चौकाने वाली खबर मधुबनी की है जहां पति के अवैध संबध का विरोध करने पर महिला को अपनी जवान गंवानी पड़ी. पति ने अपने माता-पिता यानि महिला के सास-ससुर के साथ मिलकर जहर देकर उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद मृतका के पिता ने तीन नामजदों के विरूद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
मामला सकरी थाना क्षेत्र के गंधवारी सोनदाई पोखर टोला का है जहां सास-ससुर के साथ पति मिलकर विवाहित को जहर दे क्र हत्या कर दी. जिसके बाद बिस्फी थाना क्षेत्र के सिमरी निवासी मृतका के पिता ङ्क्षबदु मंडल के बयान पर तीन नामजदों के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि 11 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी ललिता उर्फ लाली देवी की शादी गंधवारी निवासी फरेबी मंडल के बेटे संजय मंडल से कराई थी.
बताया जा रहा है कि मृतका के पति संजय मंडल का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा था. साथ ही वह अपनी सारी कमाई भी उसी महिला के पीछे खर्च करता रहता था. जिसका विरोध उसकी पत्नी ललिता देवी अक्सर करती थी. जिस कारण उसका पति और सास-ससुर उसे मारने-पीटने साथ ही प्रताडि़त करने लगे. इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी. इसी दौरान बुधवार की रात उन्हें सूचना मिली की बेटी ललिता देवी बीमार है. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
खबर मिलने पर जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा सकरी के एक निजी हॉस्पिटल में उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. आसपास के लोगों ने बताया कि उनकी बेटी को जहर खिलाकर मार दिया गया है. तब मृतका महिला के पिता ने सकरी थाना को सूचित कर अपने दामाद संजय मंडल, समधी फरेबी मंडल और समधन अनमोल देवी के खिलाफ जहर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
महिला के 4 बच्चें भी है. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इलाकें में कोहराम मचा हुआ है. सकरी थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.