Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
03-Jun-2022 03:25 PM
GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां अपराधियों ने गुरुआ विधायक विनय यादव को जान से मारने की धमकी दी है। बदमाशों ने एक मीडिल स्कूल की दीवार पर पोस्टर लगाकर विनय यादव को सुधर जाने की चेतावनी दी है। पोस्टर पर सिर्फ विनय यादव लिखा हुआ है न कि गुरुआ विधायक विनय यादव। हालांकि पोस्टर विधायक के पेट्रोल पंप के पास स्थित स्कूल की दीवार पर लगाया गया है।
अपराधियों ने पोस्टर में लिखा है कि 'सुधर जा, वरना बेमौत मारा जाएगा।' बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में अपराधियों ने धमकी भरा पोस्टर चिपकाया है। जिस स्कूल की दीवार पर पोस्टर लगाया गया है, उसके बगल में गुरुआ विधायक विनय यादव का शोरूम है और पास में ही एमएलए का पेट्रोल पंप भी है। इलाके में सीसीटीवी कैमरा लगे होने के बावजूद अपराधियों की गतिविधि कैमरे में कैद नहीं हो सकी है।
पोस्टर में सीधे तौर पर गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव नहीं लिखा गया है। अपराधियों ने पोस्टर में लिखा है कि ‘विनय यादव की रिश्तेदारी गुरुआ के नसेर गांव में है। विनय यादव नसेर गांव के एक यादव परिवार को सपोर्ट कर रहा है। थाने में उसके खिलाफ शिकायत जाती है तो पुलिस शिकायत पर न कार्रवाई करती है और न ही शिकायत को आगे बढ़ाती है। इसी बात को लेकर अपराधियों ने विनय यादव को सुधर जाने की धमकी दी है।
बताया जा रहा है कि नसेर गांव में गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव के रिश्तेदार रहते हैं। पूरे मामले पर गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने कहा है कि पोस्टर में लिखी बातें उनकी तरफ ही इशारा कर रही हैं। विधायक के मुताबिक यह स्थानीय अपराधियों का काम है। उन्होंने इसमें नक्सलियों का हाथ होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।