BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
30-Aug-2024 12:42 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: इस वक्त की बड़ी ख़बर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी है। जख्मी संचालक को गोली दाहिने साइड कमर के पिछले हिस्से पर लगी है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआवं बाजार की है।
जानकारी के अनुसार, अगिआवं गांव निवासी स्व.चंद्रमा सिंह का 42 वर्षीय बेटा सागर प्रताप सिंह है, जो पेशे से सीएसपी संचालक है और अगिआवं बाजार में एसबीआई बैंक का सीएसपी केंद्र चलता है। शुक्रवार को सागर प्रताप कहीं जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, घटना के बाद हथियारबंद बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।
भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आपसी विवाद में गांव के लोगों ने ही सीएसपी संचालक को गोली मारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया है और वही बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।