ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / बिहार : बच्चे की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, आक्रोशित लोगों...

बिहार : बच्चे की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर बोल दिया हमला, जमकर हुआ बवाल

13-Mar-2022 06:08 PM

JAMUI : खबर जमुई से है, जहां एक बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। घटना से गुस्साए लोगों ने एक बालू ठेकेदार के कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना खैरा प्रखंड के कोल्हुआ गांव की है।


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह गिरिश राम का 12 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार नहाने के लिए बाबा घनश्याम स्थान बालू घाट पर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद परिजन बच्चे को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना से आक्रोशित लोगों ने बच्चे के शव को कोल्हुआ गांव लाकर सड़क जाम कर दिया गया। हंगामे की सूचना पर खैरा और गिद्धौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख ग्रामीणों आक्रोशित हो गए और पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का आरोप था कि अवैध बालू खनन के कारण नदी का घाट गहरा हो गया है, जिसके कारण बच्चे की जान चली गई।


बाद में गिद्धौर अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और पुलिस के समझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए। गिद्धौर अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपया मुआवजा देने के आश्वासन दिया है।