ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : बाल - बाल बचे BJP के नेता, घर में हुआ ताबड़तोड़ बम धमाका ; खिड़कियों के शीशे टूटे

31-May-2023 10:32 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है।  यहां आज अहले सुबह भाजपा नेता के घर जोरदार बम धमाका हुआ है। जिसमें खिड़कियों के शीशे टूट गए लेकिन गनीमत रही कि भाजपा नेता का परिवार पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस धमाके के पीछे की वजह क्या रही पुलिस इसके जांच में जुट गयी है। 


दरअसल, भाजपा नेता संतोष कुमार के घर पर बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। जिले के डोभी थाना के करमौनी स्थित भाजपा नेता के आवास पर बम हमले से घर को काफी क्षति पहुंची है। वहीं, नेता अपने पूरे परिवार के साथ सुरक्षित बच गए। यह घटना देर रात के 2 बजकर 47 मिनट पर हुई। बदमाशों ने जानबूझकर नेता और उसके परिवार को लक्ष्य करते हुए बम फेंका। 



वहीं, इस घटना को लेकर भाजपा नेता ने बताया कि सीसीटीवी में करमौनी बाजार की ओर से एक बाइक पर दो बदमाश आते दिखे हैं। गया-डोभी सड़क मार्ग के किनारे स्थित घर के बाहर उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और झोला में रखा बम निकालकर ताबड़तोड़ बम फेंकने लगे। बदमाशों ने भाजपा नेता के घर की खिड़की को निशाना बनाते हुए चार बम फेंके। एक के बाद एक बम धमाके से पूरा घर हिल उठा। इस बम हमले से भाजपा नेता के घर की खिड़कियों के शीशे टूट गई। घर पर कई जगह दाग बन गया है। घटना को अंजाम देकर बदमाश सहदेव खाप की ओर भाग गए। भागने के क्रम में अपने साथ लाया झोला और दो जिंदा बम छोड़ गए।



इधर, भाजपा नेता सह मुखिया संघ शेरघाटी अनुमंडल पूर्व अध्यक्ष ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लगभग एक सौ ग्राम और ढाई सौ ग्राम के दो बम बरामद किए, जिसे बम निरोधक दस्ता ने डिफ्यूज किया। घटनास्थल पर आज सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।