ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / news / बिहार : अवैध पटाखा दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने 24...

बिहार : अवैध पटाखा दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने 24 दुकानों को कर दिया सील

11-Mar-2022 06:44 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : भागलपुर में पिछले दिनों हुए ब्लास्ट से सीख लेते हुए नवादा जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। धमाकों के पीछे अवैध तरीके से पटाखा बनाने की बात सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अवैध पटाखा निर्माण को लेकर सख्त हैं। नवादा में जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को अवैध रूप से चलाए जा रहे करीब दो दर्जन पटाखा दुकानों को सील कर दिया।


जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि जिले में बड़ी संख्या में अवैध पटाखा दुकानों को संचालित किया जा रहा है। जिसके बाद नवादा एसडीएम उमेश कुमार भारती के नेतृत्व में टीम ने अवैध रुप से संचालित विभिन्न पटाखा दुकानों पर छापेमारी कर दुकानों को सील कर दिया। इस दौरान सदर एसडीपीओ उपेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। 


एसडीएम उमेश कुमार भारती ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि जिले में अवैध रूप से पटाखा की दुकानें चलाई जा रही हैं। जिसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान 20 से अधिक दुकानों को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले में अवैध तरीके से चलाए जा रहे सभी पटाखा दुकानों को सील किया जाएगा।


बताते चलें कि भागलपुर ब्लास्ट मामले के बाद IB ने बिहार पुलिस को अलर्ट भेजा है। IB ने बिहार में बगैर लाइसेंस के विस्फोटक मंगवाने, उससे पटाखा बनाने और फिर उसे स्टॉक करने वालों पर कड़ी नजर रखने को कहा है। इस संबंध में IB की तरफ से बिहार के सभी रेंज के IG, DIG और सभी जिलों के SSP व SP (रेल जिला सहित) को एक अलर्ट भेजा गया है।