Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
03-Sep-2023 04:36 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि अवैध खनन कर रहे दबंगों को उसने रोका था। जिससे नाराज होकर दबंगों ने महिला और उसके घर के लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के चितरघट्टी गांव की है।
मृतक महिला की पहचान चितरघट्टी गांव निवासी बाबूलाल राजवंशी की पत्नी अलमतिया देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में ही एक छोटा सा पहाड़ है और उस पहाड़ में गांव का ही संत यादव जेसीबी की मदद से खुदाई कर रहा था। महिला के परिजनों ने जब उसे खुदाई करने से रोका तो वह आगबबूला हो गया और परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगा।
इस दौरान बुजुर्ग महिला जब बीच बचाव को करने गई तो उसके साथ ही मारपीट की गई और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आनन फानन में महिला को स्थानीय अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।