अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
26-Feb-2022 12:11 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ अपराधी हर दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला दरभंगा का है, जहां शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह मृतक के परिजनों ने दरभंगा-लहेरियासराय मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मृतक ऑटो चालक का शव मब्बी ओपी क्षेत्र में कैंसर अस्पताल के पास से बरामद किया गया है। मृतक ऑटो चालक लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज का रहने वाला था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को दरभंगा-लहेरियासराय सड़क को खान चौक के पास जाम कर दिया।
वहीं जिला ऑटो एसोसिएशन के लोगों ने भी बेला मोड़ पर सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जनकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, घटना के विरोध में मृतक की मां भी धरनी पर बैठ गई है। जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक नंदू शुक्रवार की रात ऑटो चलाने के लिए घर से निकला था लेकिन वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।
रात में करीब 2 बजे परिजनों के पास फोन आया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस खबर के मिलते ही आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे तो देखा कि नंदू की मौत हो चुकी थी। बताते चलें कि हाल के दिनों में दरभंगा में आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। जिसको लेकर जिले के लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।