ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / बिहार: मरीज की मौत पर अस्पताल में भारी बवाल, तोड़फोड़ के बाद जान...

बिहार: मरीज की मौत पर अस्पताल में भारी बवाल, तोड़फोड़ के बाद जान बचाकर भागे डॉक्टर

31-Jan-2023 11:18 AM

By First Bihar

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल में जनकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। परिजनों का गुस्सा देख अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी जान बचाकर भाग खड़े हुए। परिजनों ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।


दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले में रहने वाले 55 वर्षीय मो. वसीम अपने ही घर में गिरकर बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया। मो.वसीम की हालत बिगड़ता देख परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद सभी डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। इसी बीच मो. वसीम की मौत हो गई।


मरीज के परिजनों ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है था कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही मो. वसीम की मौत हुई है। हालांकि सदर अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक कोई भी डॉक्टर नहीं चाहता कि उसके मरीज की मौत हो लेकिन मरीज के परिजन डॉक्टरों पर ही आरोप लगाते हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और गुस्साए परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।