ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार : मोदी, सोनिया, प्रियंका को टीका लगाने वाला अस्पताल अब झोलाछाप डॉक्टरों...

बिहार : मोदी, सोनिया, प्रियंका को टीका लगाने वाला अस्पताल अब झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे

11-Dec-2021 06:33 PM

ARWAL : बिहार के अरवल स्थित सरकारी अस्पताल के कारनामें रुकने का नाम नही ले रही हैं. अब करपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में झोलाछाप डॉक्टर के मरीजों का ऑपरेशन करते वीडियो वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि ऑपरेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक सर्जन की नियुक्ति की गई थी. लेकिन अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक ने प्रियांशु क्लीनिक के नाम से निजी नर्सिंग होम चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर उपेंद्र कुमार को ऑपरेशन के लिए बुला लिया. फिर क्या था जैसे ही डॉक्टर अस्पताल पहुंचा एक के बाद एक 10 महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन कर दिया गया.


झोलाछाप डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन का वीडियो मरीज के परिजनों ने बना लिया. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने हैरानी जताई है.बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य प्रबंधक की मिलीभगत से अस्पताल में आए मरीजों को इसी झोलाछाप डॉक्टर के पास रेफर किया जाता है. आपको बता दें कि यह वही स्वास्थ्य केंद्र है जहां पर फर्जी तरीके से पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा का भी RT-PCR टेस्ट कर दिया गया था.