ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

बिहार: आरा सिविल कोर्ट पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, तलाक मामले पर होगी सुनवाई

26-May-2022 11:29 AM

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह आरा सिविल कोर्ट पहुंचे हैं। पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी लगाई है। इस मामले पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी है। पवन सिंह फैमिली कोर्ट में पहुंच चुके हैं हालांकि पत्नी ज्योति सिंह फिलहाल कोर्ट नहीं पहुंची हैं।


भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी ज्योति सिंह से की थी। साल 2018 में दोनों की शादी हुई थी लेकिन थोड़े वक्त पहले पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी खत्म करने के लिए तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दाखिल की थी। पवन सिंह की पहली पत्नी की मौत मुंबई में हो चुकी है। इस मामले में पवन सिंह के ऊपर सवाल खड़े हुए थे लेकिन मामला रफा-दफा हो गया बाद में पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की लेकिन अब वह ज्योति सिंह के साथ भी नहीं रहना चाहते हैं।


बता दें कि पिछले कई महीनों से ज्योति सिंह अपने मायके में रह रही हैं । ज्योति सिंह ने भी पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के ऊपर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। इसके साथ ही ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।