ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार : अपने ही चेहरे और बाल से डिप्रेशन में था युवक, बहन...

बिहार : अपने ही चेहरे और बाल से डिप्रेशन में था युवक, बहन के घर जाकर उठाया ये खौफनाक कदम

31-May-2023 12:06 PM

By RAJKUMAR

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक सनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां अपने ही चेहरे और बाल की वजह से नाराज एक युवक ने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। इसने अपने बहन के घर जाकर सबसे पहले एक लेटर में अपनी सभी दर्द को लिखा और उसके बाद उसने अपने खुद की जीवन लीला को खत्म कर डाला। 


दरअसल, जिले के भागन बीघा ओपी थाना इलाके के पचासा गांव में बीती रात एक युवक ने अपनी जीवन लीला खत्म कर डाली। अब आज इस मामले का  खुलासा हुआ और उसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। वहीं  पड़ोसी के द्वारा स्थानीय थाना की पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 



वहीं, इस  घटना में मृतक युवक की पहचान जिले के एकंगरसराय थाना इलाके के एकंगरडीह गांव निवासी जय नारायण लाल के 25 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि विजय अपने बाल और चेहरे को लेकर तनाव में रहता था। इसी को लेकर विजय का इलाज भी चल रहा था। बहन यहां किसी काम से गया था और वहां उसने एक लेटर लिखकर अपनी खुद की जान ले ली।  विजय कुमार के तीन भाई और पांच बहन है, जिसमें विजय सबसे छोटा भाई था। 


इधर, इस मामले को लेकर भागनबीघा ओपी थाना की पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।  परिवार वालों ने युवक के खुद से जान लेने की बात बताई है, पूछताछ में मृतक के भाई ने बताया है कि बाल और चेहरे की वजह से वह तनाव में था पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।