ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

बिहार : अनियंत्रित गैस टैंकर ने स्कूल जा रहे टीचर को कुचला, मौके पर हुई मौत

23-Sep-2023 02:34 PM

By First Bihar

ARA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां स्कूल में पढ़ाने जा रहे एक टीचर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह चांदी-सहार मुख्यमार्ग पर रूपचकिया गांव के पास एक अनियंत्रित गैस गाड़ी की ठोकर लगने से साइकिल सवार शिक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ठुनमुन सिंह की मौत हो गई। मृतक नरेंद्र (46 वर्ष) रूपचकिया गांव का रहने वाला था। वह लोदीपुर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था। नरेंद्र सिंह साइकिल से लोदीपुर स्कूल जा रहा था, तभी रास्ते में थाना क्षेत्र के रूपचकिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही गैस टैंकर ने साइकिल सवार नरेंद्र को ठोकर मार दी। जिसके कारण साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। 


वहीं, इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को पहले इलाज के लिए चांदी-सहार ले गए। जहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।  वहीं, सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र हैं। जिस गाड़ी से घटना हुई है, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 


उधर घटना को लेकर चांदी थानाध्यक्ष ने बताया कि, शनिवार की सुबह चांदी सहार मुख्यमार्ग पर रूपचकिया गांव के पास अनियंत्रित गैसटैंकर ने पीछे से साइकल सवार को ठोकर मार दिया। जिससे साइकल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस गाड़ी को जब्त कर थाना पर लाई है।