मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
24-Nov-2022 09:05 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां मटकोड़ करने जा रहे दर्जनों लोगों को अनियंत्रित बस ने रौंद डाला है।हादसे के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बलिदानी दुर्गा स्थान के पास एनएच 31 की है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। गुस्साए लोगों ने बस में जकर तोड़फोड़ की है।
बताया जा रहा है कि अशोक नगर के पोखरिया निवासी जगदीश पासवान की बेटी के गुरुवार की रात शादी होने वाली थी। इसी को लेकर करीब 60 की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे मटकोर करने के लिए बलिदानी दुर्गा स्थान के पास से गुजर रहे थे। सभी लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे और तभी तभी खातोपुर के तरफ से आ रही अनियंत्रित बस ने लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
घटना से गुस्साए लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है। बता दें कि बीते रविवार की रात वैशाली में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। सड़क किनारे पूजा कर रहे दर्जनों लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला था। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे।