ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Home / news / बिहार : अनियंत्रित ऑल्टो कार नहर में गिरी, हादसे में दो भाइयों की...

बिहार : अनियंत्रित ऑल्टो कार नहर में गिरी, हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, मैट्रिक की परीक्षा देनेवाले थे दोनों छात्र

17-Feb-2022 10:08 AM

SASARAM : खबर सासाराम से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों की आज से मैट्रिक की परीक्षा थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात दोनों बारात में शामिल होने के बाद कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मपुर ओपी क्षेत्र पड़वा गांव में कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।


स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में कार सवार चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान भगवलिया गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह के 16 वर्षीय बेटे रोहित और योगेंद्र सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अजीत के रूप में हुई है। दोनों के पिता सगे भाई हैं। एक साथ दो बेटों की मौत होने से घर में कोहराम मच गया है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों लड़के पड़री गांव से दिनारा के कनीयारी गांव बारात गए थे। बारात में शामिल होने के बाद दो अन्य लोगों के साथ दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान ससिरित गांव के पास पड़वा पुल पर सामने से आ रही गाड़ी की लाइट के कारण चालक ने संतुलन खो दिया और कार नहर में गिर गई। जिससे दोनों की मौत हो गई।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है और लोगों से पूछताछ कर रही है।