ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार.....

बिहार : एल्बेंडाजोल दवा खाकर बीमार हो गए दर्जनों बच्चे, गुस्साए परिजनों ने शिक्षकों के साथ की जमकर मारपीट

बिहार : एल्बेंडाजोल दवा खाकर बीमार हो गए दर्जनों बच्चे, गुस्साए परिजनों ने शिक्षकों के साथ की जमकर मारपीट

22-Apr-2022 02:00 PM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एल्बेंडाजोल दवा खाने के बाद दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। नाथनगर के अजमैरिपुर बैरिया दियारा के प्राथमिक विद्यालय में दवा खाने के बाद दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बेहोश हो गए।आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक साथ कई बच्चों के बीमार होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।


इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के शिक्षकों की जमकर पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि इसी बीच पुलिस ने गांव में एम्बुलेंस बुलाकर सभी बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी भेज दिया। एक ही एम्बुलेंस में दर्जनों बच्चों को जानवरों की तरह ठूंसकर अस्पताल भेजा गया।


परिजनों के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने झूठ बोलकर एल्बेंडाजोल दवा खिला दिया। जिसके बाद एक के बाद एक दो दर्जन से अधिक बच्चे बेहोश हो गए। ग्रामीणों का आरोप था कि दवा खाने के बाद जब बच्चे बीमार होने लगे तो कई शिक्षक स्कूल छोड़कर फरार हो गए थे। घंटों बाद एम्बुलेंस आया। जिसके बाद बच्चों को नाथनगर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।