ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / news / बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, डीडीसी और एडीएम बदले गए

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, डीडीसी और एडीएम बदले गए

23-Jul-2021 02:57 PM

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का सरकार ने तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है. डीडीसी और एडीएम स्तर के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है. 


पंचायत चुनाव के ठीक पहले सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव के पद पर तैनात योगेंद्र राम को हटा दिया है. उनकी जगह अब मुकेश कुमार सिन्हा राज्य निर्वाचन आयोग के नए सचिव बनाए गए हैं. योगेंद्र राम को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का सचिव बनाया गया है. मुकेश कुमार सिन्हा जो अब राज्य निर्वाचन आयोग के नए सचिव बनाए गए हैं. वह इसके पहले डीडीसी सुपौल के पद पर तैनात थे. 


इसके अलावे सीतामढ़ी में एडीएम के पद पर तैनात मुकेश कुमार को अब सुपौल का नया डीडीसी बनाया गया है. बेगूसराय में एडीएम के पद पर तैनात संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है. इनकी प्रतिनियुक्ति सुरक्षित पद पर की गई है. 


गया के एडीएम शैलेश कुमार दास को भी उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर तैनात किया गया है. जबकि उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर लल्लन प्रसाद को भी तैनात किया गया है. ललन प्रसाद फिलहाल राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव के पद पर तैनात थे. 

news image