ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / बिहार आतंकियों के लिए सेफ शेल्टर बन गया, NIA के ताबड़तोड़ एक्शन से...

बिहार आतंकियों के लिए सेफ शेल्टर बन गया, NIA के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप

28-Jul-2022 10:11 AM

PATNA : पटना पुलिस ने पिछले दिनों फुलवारी शरीफ में पीएफआई से जुड़े लोगों को जिस तरह दबोचा, उसके बाद फुलवारीशरीफ मॉड्यूल की जांच एनआईए के हाथ में चली गई। आज एनआईए की तरफ से बिहार के 6 अलग-अलग जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी देखने को मिल रही है। एनआईए आज एक्शन में है। बिहार के 4 जिलों मोतिहारी, दरभंगा, पटना, नालंदा, किशनगंज और अररिया इन सभी जगहों पर छापेमारी की है। दरभंगा में नूरुद्दीन जंगी के घर पर एनआईए की टीम पहुंची और छानबीन की। मोतिहारी के चकिया में भी छापेमारी की गई है, जबकि बिहारशरीफ के कटरा में भी एनआईए की टीम पहुंची है। पटना स्थित परवेज के घर पर भी एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। नालंदा में मोहम्मद असगर के घर पर छापा पड़ा है। किशनगंज और अररिया में भी छापेमारी की खबर है।



बिहार में एनआईए के इस जबरदस्त एक्शन को देखते हुए हड़कंप मचा हुआ है ऐसे में यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या बिहार आतंकियों के लिए सेफ शेल्टर बन गया था? आतंकियों के स्लीपर सेल में बिहार को पनाहगाह बना डाला था। बिहार में आतंकी गतिविधियों को लेकर NIA की टीम हरकत में आ गई है। यही वजह है कि आज यानी गुरुवार की सुबह-सवेरे फुलवारी टेरर मामले में टीम दरभंगा और मोतिहारी पहुंच गई। NIA की 2 टीम छापेमारी के लिए पहुंची। टीम ने पहले दरभंगा के उर्दू बाजार में नुरुद्दीन जंगी के घर पर छापेमारी की। वहीं, सिंघवाड़ा में भी छापा पड़ा है। इसके अलावा मोतिहारी में भी NIA की छापेमारी चल रही है।  



मोतिहारी के चकिया में NIA की टीम सुबह-सवेरे पहुंचकर छापेमारी की गई। टीम ने रियाज मारूफ उर्फ बबलू पर शिकंजा कसा है और उसके घर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि रियाज मारूफ PFI का मास्टर ट्रेनर है। फिलहाल NIA की टीम रियाज मारूफ के घर वालों से पूछताछ कर रही है। ये छापेमारी चकिया के कुआंवा गांव में चल रही है। गौरतलब है कि भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की मंशे से कई आतंकी खेल चल रहा है। पिछले दिनों से लेकर अब तक कई लोगों पर शिकंजा भी कसा गया है। ये लोग नूपुर शर्मा के बयान को भी निशाना बना रहे हैं और देश के ही युवाओं का ब्रेन वाश कर रहे हैं। वहीं, अब फुलवारी मॉड्यूल के जांच का ज़िम्मा NIA ने उठा लिया है और सुबह-सवेरे दरभंगा, मोतिहारी, किशनगंज और अररिया में छापेमारी कर रही है।