बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
18-Jul-2022 08:01 AM
GAYA : बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों आतंकी गतिविधियों की खुलती परतों के बीच सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्थली होने की वजह से गया जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. पुलिस को विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस प्रशासन मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति तैयार रही है.
जानकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में एक कंपनी और सुरक्षा बल लगाए जाएंगे. वहीं, हाई टेक सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की रणनीति तैयार कर ली गई है. सीसीटीवी को लेकर बीटीएमसी को पत्र लिखा गया है. महाबोधि मंदिर के बाहर की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात करने को लेकर सरकार से मांग की गई है. जिसके बाद मंदिर के आसपास होने वाली पुलिस पेट्रोलिंग की समीक्षा की जा रही है.
बता दें कि वर्ष 2013 और 2018 में बोधगया में आतंकी गतिविधियां सामने आई थी. हालांकि, इसके बाद इस तरह की गतिविधियां सामने नहीं आई है. लेकिन इस हफ्ते पटना में आतंकी गतिविधियों का खुलासा होने के बाद महाबोधि मंदिर के व्यवस्थापक अलर्ट हो गये हैं. आतंकी गतिविधियों को देखते हुए महाबोधि मंदिर की व्यवस्था बढ़ने की मांग की गई है.