बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
30-Mar-2024 07:52 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में डायन का आरोप लगाकर उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घूमाने और बाद में उसकी हत्या कर दिए जाने के मामले में कोर्ट ने एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी के ऊपर जुर्माना भी लगाया है।
दरअसल, मझौल कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दिनेश कुमार प्रधान ने हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए चेरिया बरियारपुर थाना के ठाठा निवासी राम नंदन पासवान को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर आर्थिक दंड भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राकेश कुमार ने कुल 7 गवाहों की गवाही कराई है।
जानकारी के मुताबिक, 25 अगस्त 2004 को एक महिला को डायन कह कर नंगा कर दिया और सिर का बाल मुंडवा रप पूरे गांव में नंगा घूमाया गया। साथ ही बुरी तरह से मारपीट किया गया। घायल महिला की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी मामले के दो अन्य आरोपित रामाशीष पासवान और अजय पासवान को कोर्ट संदेह का लाभ देकर रिहा कर चुकी है। इस घटना को लेकर चेरिया बरियारपुर थाना में केस दर्ज किया गया था।