ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
20-Jan-2023 07:11 AM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नशाबंदी को लेकर लगातार सख्त फैसले लेते रहते हैं। नीतिश कुमार द्वारा कई बार सार्वजनिक मंच से यह कहा जा चुका है कि नशाबंदी से जीवन बर्बाद होता है, यदि आपको किसी चीज का सेवन करना है तो वह नीरा है इसका सेवन कीजिए। जिसके बाद अब सबसे पहले उनके ही गृह जिले में नीरा कैफे खुलने जा रहा है, जिसका उद्घाटन भी इन्हें खुद करना है।
दरअसल, बिहार के नालंदा जिले के मुख्यालय बिहारशरीफ में आज से जीविका दीदी द्वारा संचालित पहला नीरा कैफे खुलने जा रहा है। यह कैफे बिहारशरीफ के टाउनहॉल में खुलेगा। कैफे गार्डेन के तर्ज पर जीविका दीदियों की ओर से नीरा कैफे की शुरुआत की जायेगी। इस कैफे का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस ओपन कैफे सेंटर में नीरा से जुड़े सभी सामान उपलब्ध होंगे। इसके संचालन के लिए सीएलएफ फंड देगी। साथ ही लोग वहां तरह-तरह के लजीज नाश्ते के साथ चाय और कॉफी का स्वाद ले सकेंगे।
मालुम हो कि, नीरा कैफे के संचालन की जिम्मेदारी जीविका महिला सहकारी समिति को दी गयी है। इसके संचालन से जीविका दीदियों की आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आयेगा। इस कैफे में मुख्य तौर पर नीरा के अलावा गुड़, पेड़ा, आइसक्रीम, लड्डू, बरफी, जैम, मीठा हलवा, पकौड़ा, केक, कुकीज सहित कई तरह की मिठाइयां बनायी जायेंगी। इसके साथ ही साथ यहां
मिलने वाला हर सामान सेहत के लिहाज से उच्च गुणवत्ता वाला होगा।।बाजार में मिलने वाली खाने की चीज यहां पर सस्ती होगी। इस दौरान हाइजीन का भी खास ख्याल रखा जायेगा।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी जीविका दीदी द्वारा राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में दीदी की रसोई का संचालन किया जाएगा। यहां मरीजों के साथ उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों को उच्च गुणवत्ता का खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही राजधानी पटना में आज की तारीख में दीदी की रसोई बैंक, अस्पतालों, छात्रावास, निजी संस्थानों आदि में भी चलायी जा रही है। इसी तर्ज पर शहर के टाउन हॉल में जीविका दीदी का नीरा कैफे का संचालन किया जायेगा।