ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
07-Jan-2023 11:22 AM
By amit kumar
SASARAM: रोहतास में एक वनवासी जनजाति की महिला की संदिग्ध मौत के बाद वनवासी समुदाय के लोगों ने भारी बवाल कर दिया। गुस्साए सैकड़ों लोगों ने वन विभाग के रेंज ऑफिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान वनवासी जनजाति के लोगों ने रेंजर हेम चंद्र मिश्रा को लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर घायल कर दिया। नागा टोली की रहने वाली महिला कैमूर पहाड़ी के जंगलों में लकड़ चुनने गई थी और बाद में उसका शव बरामद किया गया था। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के अकबरपुर की है।
बताया जा रहा है कि अकबरपुर के नागा टोली की रहने वाली वनवासी जनजाति की राजकालो देवी लकड़ी चुनने के लिए कैमूर पहाड़ी के जंगलों में गई थी। जंगल से महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के कर्मियों की लापरवाही के कारण राजकालो देवी की मौत हुई है। इस घटना से नाराज जनजातीय लोगों ने शव के साथ अकबरपुर में स्थित वन विभाग के कार्यालय पर हमला बोल दिया।
इस दौरान गुस्साए लोगों ने डेहरी की एसडीएम पर भी हमला किया और कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। इसके साथ ही रेंजर के साथ साथ कई अन्य वन कर्मियों और अधिकारियों की पिटाई भी कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से हालात को काबू में किया गया। घायल रेंजर हेम चंद्र मिश्रा को इलाज के लिए डिहरी के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।