ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
30-Aug-2022 06:19 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना काराकाट काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार की है। यहां ज्वेलर्स की दुकान से अपराधियों ने आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 10 से 15 लाख रुपए के गहने थे। दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार बबून प्रसाद के मुताबिक बैग में 10 से 15 लाख रुपए के आभूषण थे। बताया जा रहा है कि अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। भागने के दौरान अपराधियों ने हथियार भी लहराया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आज 'तीज' का पर्व होने के कारण कई ग्राहकों का सोना का आभूषण बैग में रखे हुए थे। गहनों को ग्राहकों को देना था लेकिन इससे पहले ही अपराधी दुकान में घुसे और हथियार दिखाकर गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में काफी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है।