ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार : पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, पटना का तापमान 30.6 डिग्री...

बिहार : पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, पटना का तापमान 30.6 डिग्री पर पहुंचा, देखें अपडेट

07-Mar-2022 07:24 AM

PATNA : बिहार में मौसम के तेवर हर दिन बादल रहे है. दिन में ठंड का अहसास खत्म हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग पटना के मानें तो पूरे प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर बना हुआ है. इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ आकाश साफ रहेगा. तीन दिनों के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि का पूर्वानुमान है. 


जानकारी दी गई है कि मार्च के तीसरे सप्ताह में बिहार का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इससे समझा जा सकता है कि मार्च में ही क्या हालत होने वाली है. मौसम विभाग पटना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में तीन दिनों के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है. 


दूसरी ओर बिहार में पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ जिसके वजह से अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. आकाश साफ रहेगा. बीते रविवार के तापमान की बात करें तो लोगों को दिन में अभी की धूप से परेशान होते देखा गया.  रविवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 30.5 तो न्यूनतम सामान्य से दो ज्यादा 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 12.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद सबसे ठंडा शहर रहा. जबकि 32.6 डिग्री के साथ बांका सबसे गर्म रहा. दूसरी तरफ राज्य का न्यूनतम तापमान 14 से 16 तो  अधिकतम 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.