ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

बिहार : बाजार समिति के 30 से अधिक दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पति राख

बिहार : बाजार समिति के 30 से अधिक दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पति राख

06-Jan-2022 07:15 AM

BIHAR SHARIF : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां बिहारशरीफ बाजार समिति में 30 से अधिक दुकानों में भीषण आग लग गई. जिससे लगभग 50 लाख से अधिक का नुकसान होने क अंदाजा बताया जा रहा है. बुधवार की रात करीब 2:00 बजे बिहारशरीफ बाजार समिति के दुकानों में अचानक आग लग गई. जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.


आग लगने की तुरंत सूचना फल विक्रेता शाहनवाज खान उर्फ गुड्डू ने जिला प्रशासन को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंची मगर आग पर काबू नहीं पाया गया.  प्रातः तक दुकान है जलती रहे और दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे.  शाहनवाज खान उर्फ गुड्डू ने बताया कि इस घटना में करीब 30 दुकानों में आग लगी है जिसमें 50 लाख रुपए की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है. इस घटना में वह दुकानों जली है जो मसाला आलू प्याज से संबंधित दुकानें हैं. 


कई दुकानों के भीतर दुकानदार सो रहे थे मगर गनीमत यह रही कि उनकी जान बच गई. आग की लपट देखते ही लोग अपने अपनी दुकानों को छोड़कर बाहर निकल गए. लहेरी के थानेदार सुबोध कुमार ने बताया कि इस आग  ने  कई दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया जिससे लाखों का नुकसान हुआ है.