Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
17-Dec-2022 06:15 PM
GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने पिछले 13 साल से फरार साढ़े 10 लाख के इनामी नक्सली अभिजीत यादव को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर के पास से AK-56 के साथ 97 राउंड गोली बरामद की गई है। लंबे समय से बिहार और झारखंड पुलिस को इसकी तलाश थी।
गिरफ्तार नक्सली कमांडर अभिजीत यादव उर्फ बनवारी ने साल 2016 में औरंगाबाद में पुलिस पर हमला बोला था। नक्सलियों के इस हमले में 7 जवान शहीद हो गए थे। अभिजीत यादव पर झारखंड सरकार ने 10 लाख और बिहार सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। अभिजीत यादव साल 2009 से सक्रिय था और इसके खिलाफ बिहार और झारखंड में 61 से अधिक मामले दर्द हैं।
गया एसएसपी हरप्रीत कौर के मुताबिक एसएसबी 29 बटालियन कमांडेंट एचके गुप्ता, असिस्टेंट कमांडेंट अमोद कुमार सहित कई पुलिस और पारा मिलिट्री के अधिकारियों नेतृत्व में गया पुलिस और सुरक्षाबलों की विशेष टीम बनाई गई थी, जिसके बाद धनगाई थाना अंतर्गत दुआरी के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और सुरक्षा बलों ने 10.50 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर अभिजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके एक साथी कुंदन यादव उर्फ ललन यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।