मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Jun-2023 11:55 AM
By First Bihar
ARA : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से निकल कर सामने आ रही है जहां जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ के घर पर छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी ईडी के तरफ से की जा रही है। बताया जा रहा कि बालू से जुड़े मामले में छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही साथ लालू यादव के करीबी माने जाने वाले सुभाष यादव के दानापुर के नारियल के आवास पर छापेमारी चल रही है। यह चतरा लोकसभा से सांसद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इनके और राधाचरण सेठ के घर इससे पहले भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने फरवरी महीने में अचल संपत्ति को लेकर इनके कई ठिकानों पर रेड मारी थी। इस दौरान पांच दिनों तक इनके और करीबियों के यहां पूछताछ हुई थी। इसके साथ ही झारखंड में भी ईडी की टीम रेड मारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, धनबाद और हजारीबाग जिले में सोमवार को अहले सुबह ईडी के अधिकारी कई कारोबारियों के आवास आ पहुंचे। ईडी की टीम बालू कारोबारी जगनारायण सिंह सहित कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। झारखंड में यह रेड पांच जगहों पर चल रही है। जिसमें सिटी सेंटर, सिंदरी, चंचनी कॉलोनी धईया, पॉलीटेक्निक रोड, धीरेंद्रपुरम धईया और धईया के ऑफिस और आवास शामिल है।
बताया जा रहा है कि, बिहार के आरा,औरंगाबाद, डेहरी ऑन सोन समेत कई जिलों में बालू कारोबार को लेकर छापामारी की गई है। ईडी की टीम पूरे घर की तलाशी ले रही है।बाहर में पुलिस बल तैनात है घर के मेन गेट को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही झारखंड में भी कई लोगों के घरों में रेड चल रही है। हालांकि, ईडी के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे है।