गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
03-Aug-2022 02:47 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक की है। इस भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम हालात को नियंत्रित करने में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित लाइन होटल में जा घुसी, जिससे वहां खाना खा रहे कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी है। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए चारों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं।