Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं?
30-May-2020 02:25 PM
PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण 2 और व्यक्ति की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 20 हो गया है.
बिहार में अब तक 3276 मरीज
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य में दो लोगों की मौत हो गई है. इलाज के दौरान दोनों व्यक्तियों की मौत हुई है. इसके अलावा राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3509 हो गई है. जिसमें से 1209 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं.
सीवान सिविल सर्जन ने की पुष्टि
बिहार में कोरोना से 19वीं मौत सीवान में हुई है. सीवान सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने फर्स्ट बिहार को बताया कि कुछ ही दिन पहले एक शख्स मुंबई से लौटा था. जिसकी तबियत ख़राब हो गई थी. छपरा में उतारकर उसे इलाज कराया गया और फिर पटना रेफर किया गया था. एनएमसीएच में इलाज के क्रम में ही इस व्यक्ति की भी मौत हो गई थी. सैंपल को जांच के लिए पटना भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. सिविल सर्जन ने फर्स्ट बिहार झारखंड को आगे बताया कि इस मरीज की हालत पहले से नाजुक थी. श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से यह मजदूर बिहार लौटा था. यह सीवान के हसनपुरा प्रखंड का रहने वाला था.
भागलपुर के डीएम ने की पुष्टि
भागलपुर के डीएम ने बिहार में 20वीं मौत की पुष्टि की है. भागलपुर जिलाधिकारी ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि उनके जिले में एक व्यक्ति की मौत कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से हुई है. यह व्यक्ति प्रवासी मजदूर था. जो हाल ही में मुंबई से लौटा था. उसकी हालत काफी खराब हो गई थी. इलाज के क्रम में उसकी भी मौत हुई है. इसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है.
बिहार में अब तक 20 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 20 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक शनिवार को दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. इससे पहले भी शुक्रवार को 2 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी. बीते दिन भोजपुर और समस्तीपुर में 1-1 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी. बिहार में पटना, सीवान, भोजपुर, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा), सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.