Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी
30-Nov-2023 09:40 AM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सीएम हाउस से निकल कर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत अचानक से बिगड़ गई है। ऐसे में अब वो घर से कहीं भी बाहर नहीं निकलेंगे। सीएम हाउस के अंदर ही उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार आज राजगीर महोत्सव के उद्घाटन में करने नहीं जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश 'कुमार को सीजनल फ्लू हुआ है। मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लू की वजह से वह काफी परेशान हैं। सीएम को फीवर के साथ-साथ सर्दी-खांसी है। फिलहाल डॉक्टरों की सलाह पर वे दवाई खा रहे हैं। ऐसे में सीएम किसी तरह की कोई मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं। कोई कार्यक्रम में भी नहीं जा रहे। पहले से तय कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास पर जरूरी फाइलों का निपटारा में जरूर कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि,सीएम नीतीश कुमार सोमवार की शाम फ्लू के शिकार हुए हैं। दरभंगा से आने के बाद वह फ्लू के शिकार हुए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डीएमसीएच में गए थे। जहां नई बिल्डिंग समेत अन्य सुविधाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए थे। 27 नवंबर को ही शाम 4:30 बजे एन कॉलेज पटना के नए बिल्डिंग का लोकार्पण किया। जहां अनुग्रह नारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी थी। उसके बाद अब वह आराम कर रहें हैं।
मालूम हो कि, बिहार में 30 नवम्बर से दो दिसंबर तक राजगीर महोत्सव होगा। तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार को करना था और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव करेंगे। लेकिन, अब जो खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक सीएम नीतीश कुमार किसी भी तरह के कोई कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जाएंगे।
आपको बताते चलें कि, राजगीर महोत्सव का अब तक पांच बार स्थान बदल चुका है। सबसे पहले वर्ष 1986 में इसकी शुरुआत सोन भंडार के पास हुई थी। उसके बाद यूथ हॉस्टल, फिर किला मैदान, बाद में हॉकी मैदान फिर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और पिछले साल से स्टेट गेस्ट हाउस परिसर में आयोजन किया जा रहा है। हालांकि, आम लोगों के लिए किला मैदान व यूथ हॉस्टल वाली जगह ही ज्यादा बेहतर थी। यहां आम लोग आसानी से रात के समय कलाकारों को सुन पाते थे।