Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
11-Nov-2023 10:20 PM
By First Bihar
KAIMUR: कैमूर के मोहनियां में राजद की तरफ से दिव्यांगजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह उपस्थित थे। इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदन के भीतर जीतन राम मांझी के ऊपर जो टिका टिप्पणी की गई है वह कहीं से भी उचित नहीं है क्योंकि सदन के सभी सदस्य बराबर हैं।
दरअसल सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को लेकर आपतिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। जिसे लेकर जीतन राम मांझी लगातार सरकार पर हमलावर हैं। सुधाकर सिंह इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कहीं से भी उचित नहीं है कि माननीय सदस्य को सदन में कोई बुरा कहे। बिहार विधानसभा के भीतर किसी भी माननीय सदस्य का अधिकार बराबर माना गया है। 243 जो सदस्य हैं वह पद में छोटे हो या बड़े हो सभी का अधिकार बराबर है। विधायिका से निकलकर कार्यपालिका जरूर बनती है लेकिन उसका एक अलग काम है। विधानमंडल के भीतर सभी का सम्मान होना चाहिए। बाकी चीज तो बिहार के लोगों ने देखा और सुना ही है। जनता निर्णय लेगी की आगे क्या होगा?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले महिलाओं को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी इस अमर्यादित बयान के लिए उन्होंने अगले दिन माफी भी मांगी थी। इस पर सुधाकर सिंह ने कहा कि सदन के भीतर जिस बात को लेकर चर्चा हुई उसे देशभर के लोगों ने देखा है। इससे बिहार की छवि धूमिल हुई है। पार्टी के सभी अधिकृत नेताओं का बयान इस पर पहले ही आ चुका है इसमें अब अलग से कोई बयान देने का मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने उस बयान पर खेद प्रकट करते हुए उसे वापस ले लिया है। अब इस संबंध में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है।