ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Home / news / बिहार: राजधानी में अपराधी हुए बेखौफ, पुलिस मुख्यालय के सामने इंजिनियर को मारी...

बिहार: राजधानी में अपराधी हुए बेखौफ, पुलिस मुख्यालय के सामने इंजिनियर को मारी गोली

17-Feb-2022 09:21 AM

PATNA : गाँधी मैदान से कुछ दूर ही पुलिस लाइन पुलिस लाइन के करीब 150 मीटर दूर अपरधियों ने सिविल इंजिनियर अमरजीत वर्मा पर अत्याधुनिक पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की. इस फायरिंग में अमरजीत के सीने में दो गलियां लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिस समय यह वारदात हुई उस वक्त कई लोग मौजूद थे.  


यह घटना मंगलवार की रात करीब 8.20 बजे अपराधियों ने इ-रिक्शा चालक अमरजीत वर्मा जिसकी उम्र  35 साल बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में गोली की आवाज़ सुन कर हड़कंप मच गया और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने पर गांधी मैदान पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया है. 


पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल का एक खोखा भी बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार अमरजीत मूल रूप से यूपी के बलिया के रहने वाले हैं.  फिलहाल पटना के कुर्जी में मगध कॉलोनी में अपने परिवार के साथ कई साल से रह रहे थे. अमरजीत सिविल इंजीनियरिंग का पढ़ाई कर चुका है. नौकरी नहीं लगने के कारण ई-रिक्शा चला रहा था. 


सबसे बड़ी बात तो यह है कि पुलिस लाइन में रेंज आइजी, एसएसपी, सिटी एसपी व टाउन डीएसपी का कार्यालय है. लेकिन इसके बावजूद अपराधी घटना को अंजाम देकर भागने में सफल रहे.  घायल अमरजीत की स्थिति खराब थी और काफी खून निकल गया था. चिकित्सक इलाज में लगे थे. घटना की जानकारी मिलने पर इ-रिक्शा चालक की पत्नी अनु देवी भी PMCH पहुंच गयी थी. टाउन डीएसपी ने बताया कि यह मामला आपसी विवाद का है. पूछताछ के बाद छापेमारी की जा रही है.