ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

BIHAR NEWS : भूमि विवाद में हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी

01-Nov-2024 01:57 PM

By First Bihar

ARARIYA : बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झड़प में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मामले की जांच शुरू की गयी और केस दर्ज किया गया है। इस घटना के दहशत का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के दरगाहीगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 की यह घटना है। जहां दिवाली के दिन गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। दोनों पक्षों से महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद जख्मी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज कराने के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया। 


घायल में दरगाहीगंज पंचायत के वार्ड नंबर 9 के निवासी दीपनारायण यादव पिता स्वर्गीय दुखी यादव , बेचनी देवी पति दीप नारायण यादव , चंदन यादव पिता उपेंद्र यादव ,तारिया देवी पति उपेंद्र यादव सहित अन्य बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दीप नारायण यादव व तारिणी यादव के बीच बसोबास के 11 डिसमिल भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। 


इधर, इसी भूमि पर कब्जे के प्रयास को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जहां देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गयी। इस घटना में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।